ब्रेकिंग
168 नई गौ-एम्बुलेंस की सौगात, डेयरी क्षेत्र को भी मिली बड़ी परियोजनाएं सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात पर महिला और भाई से मारपीट, तीन पर... शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस ... अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिला पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, दलौदा में तहसील के पास सट्टा अंक ल... गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर अवैध शराब का कारोबार, मंदसौर जिला पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ...

सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात पर महिला और भाई से मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

मंदसौर। सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में जमीन में हिस्सा मांगने की बात को लेकर विवाद के बाद महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
नाहरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार फरियादिया रीना पति स्वर्गीय रोडूलाल, जाति बंजारा, उम्र 30 वर्ष, निवासी घाटाखेड़ी ने शिकायत दर्ज कराई। घटना 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे फरियादिया के घर पर हुई।
फरियादिया रीना के अनुसार मांगीलाल पिता दयाराम बंजारा, ईश्वर पिता मांगीलाल बंजारा और श्रवण पिता मांगीलाल बंजारा, निवासी घाटाखेड़ी ने एकमत होकर जमीन में हिस्सा मांगने की बात को लेकर उसके और उसके भाई के साथ मारपीट कर विवाद किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण 411/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.