दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.88 लाख रुपये का मशरूका जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Madhya Pardesh / मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस थाना दलौदा ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम अवैध स्मैक और 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविंद्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की गई।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
पुलिस को 24 सितंबर 2026 की रात सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक डच्14 डज् 2956 से अवैध मादक पदार्थ लेकर भावगढ़-दलौदा रोड स्थित ग्राम एलची के कच्चे रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरीफ पिता इशाक अजमेरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बादाखेड़ी, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक तथा मोटरसाइकिल पर टंगे थैले से 1.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी दलौदा उनि. रविंद्र प्रताप डांगी, सउनि. तेजसिंह डामर सहित दलौदा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।