ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्ड से दण्डित हुए

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच, विशाल खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला-नीमच द्वारा थाने में आवेदन दिये जाने की बात को लेकर फरियादीया के साथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पँहुचाने वाले आरोपीगण पति-पत्नी (1) मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद उमर हुसैन एवं (2) आरिफा बी पति मोहम्मद आरिफ हुसैन, दोनो निवासी-जिला नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास एवं 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की और से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 04 पूर्व की होकर दिनांक 17.06.2022 को दिन के करीब 01ः30 बजे मूलचंन्द्र मार्ग स्थित दिल्ली दरबार होटल के पास में  फरियादीया की हैं। आरोपी मोहम्मद आरीफ फरियादीया शबाना बी का देवर हैं तथा आरोपीया आरिफा बी उसके देवर पत्नी हैं। घटना दिनांक को आरोपीगण फरियादीया के घर पर आये और थाने में उनके खिलाफ आवेदन दिये जाने की बात को लेकर विवाद करने लगे, फिर मुक्कों से फरियादीया के साथ मारपीट करने लगे, जिससे चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी देवरानी रूकसाना बी ने आकर बीच-बचाव किया गया। फरियादीया की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की और से फरियादीया सहित सभी महत्वूपर्ण साक्षीगण की साक्ष्य न्यायालय के समक्ष करवाई जाकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया तथा अर्थदण्ड की राशि में से 1000रूपये प्रतिकर के रूप में आहत शबाना बी को प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.