ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4.... मारपीट करने वाले पति-पत्नी को 03-03 माह का सश्रम कारावास। मध्यप्रदेश, नीमच जिला के 2 व्यक्ति अर्थदण्... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाईःभावगढ़ में दो सहित अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 ... मंदसौर के जैन स्कूल के पास सट्टे पर हार-जीत का दांव लगाते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 510 रुपए नकद एवं स...

मंदसौर जिले में सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नारायणगढ़, दलौदा, सीतामऊ, भानपुरा थानों में प्रकरण दर्ज

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई। इस दौरान दलौदा और नारायणगढ़ पुलिस ने सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि सीतामऊ और भानपुरा पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए।

दलौदा पुलिस ने अवैध सट्टा लिखते आरोपी को पकड़ा
थाना दलौदा पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को दलौदा मगरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जितेंद्र पिता हरिशंकर जीनगर उम्र 38 वर्ष, निवासी बालागंज, मंदसौर को अवैध सट्टा लिखते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से रू.1,100 नकद एवं सट्टा उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।

नारायणगढ़ पुलिस ने सट्टा लगाते आरोपी को पकड़ा
थाना नारायणगढ़ पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को तालाब की पाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए संजय पिता गोपाल सोनी उम्र 46 वर्ष, निवासी नारायणगढ़ को सट्टा लगाते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक नील पेन और रू.400 नकद जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सीतामऊ पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
थाना सीतामऊ पुलिस ने ग्राम नढकनिया स्थित जय भवानी ढाबा पर कार्रवाई करते हुए मोहित पिता प्रकाश कसोनदिया उम्र 23 वर्ष, निवासी सीतामऊ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से वास्को कंपनी की 17 केन बीयर जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

भानपुरा पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब जब्त की
थाना भानपुरा पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को गरोठ रोड स्थित राजपूताना ढाबे के सामने कार्रवाई करते हुए रामसिंह पिता पर्वतसिंह राजपूत, निवासी जोड़मी, गरोठ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.