ब्रेकिंग
पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर म... भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों और नासिक ढोल ने मोहा म... नाग पंचमी पर उज्जैन स्थित बाबा नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य... नाग पंचमी के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि... नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर...

पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Madhya Pardesh / मंदसौर। पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में सोमवार रात झगड़ा छुड़ाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दो आरोपियों ने एक युवक के घर पहुंचकर तलवार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक के माता-पिता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों रायसिंह और चतरसिंह को राउंडअप कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रायसिंह पिता कचरूसिंह सोंधिया राजपूत (35) और चतरसिंह पिता कचरूसिंह सोंधिया राजपूत (27), निवासी पलेवना का शैलेंद्र नामक युवक से विवाद हो रहा था। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को विवाद नहीं करने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर दोनों आरोपी लक्ष्मण के घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार से हमला कर दिया।

घायल-सज्जन सिंह
घायल-मुन्ना बाई

हमले में लक्ष्मण के सिर में गंभीर चोट आई और उसे करीब 10 टांके लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए लक्ष्मण के पिता सज्जन सिंह (60) और मां मुन्नाबाई (55) पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। मुन्नाबाई के हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि सज्जन सिंह के हाथ में करीब 8 से 10 टांके आए हैं।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों की देहाती नालसी के आधार पर रायसिंह और चतरसिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एंबुलेंस और टेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.