उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में सराहनीय पहल
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को मंदसौर में डॉ. नेहा एडवांस सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर संचालक डॉ. नेहा एवं डॉ. गौरव को शुभकामनाएं देते हुए इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मंदसौर नगर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में सोनोगरा परिवार द्वारा किया गया यह प्रयास स्वागत योग्य एवं सराहनीय है। इस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने डॉ. नेहा एवं डॉ. गौरव को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वे अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज की निरंतर सेवा करते रहें और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह स्वास्थ्य सेवा केंद्र निरंतर प्रगति करे तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराता रहे।
सोनोगरा परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।