भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाग पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि नाग देवता का आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
उन्होंने कहा कि नाग पंचमी का यह पावन पर्व प्रकृति, जीव-जंतुओं और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं संरक्षण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करे।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन एवं खुशहाली की कामना की है।