ब्रेकिंग
वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में मंदसौर में रविवार शाम को भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए सिलाई-ब्यूटी पार्लर सहित चार प्रश... श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदि... नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को...

श्रावण उत्सव में भगवान शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 16-17 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में आज सन्नाली शर्मा एवं साथी,गंगावतरण कथक नृत्य

History and Darshan Timing of Pashupatinath Temple Mandsaur

भोपाल।। श्रावण माह के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा भगवान शिव को समर्पित “श्रावण उत्सव – चौमासे का पारम्परिक संगीत” कार्यक्रम का आयोजन 16 एवं 17 अगस्त 2026 को सायं 7 बजे से श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर, मंदसौर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिव भक्ति, संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन में कलाकारों द्वारा भगवान शिव पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

16 अगस्त 2026 के कार्यक्रमः

डमरू वादन – मुकेश शास्त्री एवं साथी, उज्जैन

गंगावतरण कथक नृत्य – सन्नाली शर्मा एवं साथी, मंदसौर

महादेव लीला – नाट्य कला चौपाल सांस्कृतिक समिति, उज्जैन

 

17 अगस्त 2026 के कार्यक्रमः
वाद्यवृंद शिव केंद्रित राग – मनोज बावरा एवं साथी, इंदौर

भक्ति गायन – सुधा गुप्ता बोरलिया एवं साथी, उज्जैन

श्री शिव लीला नाट्य – निर्देशक श्रीरामचन्द्र सिंह, भोपाल

उल्लेखित है कि यह आयोजन कला एवं पुरातत्व संग्रहालय, त्रिवेणी सनातन का समकाल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन मंदसौर के सहयोग से किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं कला प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.