मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं नकदी राशि जब्त की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 10.08.2026 को शाम करीब 4.40 बजे कांबल केंद्र के सामने आम रोड, नई आबादी मंदसौर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी अलाउद्दीन नियारगर पिता असरार अहमद नियारगर (उम्र 40 वर्ष), निवासी संजय गांधी उद्यान के पास, नई आबादी मंदसौर को सट्टा अंक लिखते हुए पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक सट्टा अंक लिखी पर्ची, एक लीड पेन एवं 420 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।