ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त

Madhya pardesh / नीमच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए नीमच नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 17 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे राकेश सोन की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के अध्यक्ष तरुण बाहेती द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राकेश सोन द्वारा हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध की गई टिप्पणी को पार्टी ने घोर अनुशासनहीनता माना है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया कि कांग्रेस संगठन में अनुशासन एवं पार्टी की नीतियां सर्वाेपरि हैं। वरिष्ठ नेताओं के निर्णय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राकेश सोन की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन महासचिव संजय कामले सहित अन्य पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

बतादें, राकेश सेन पत्रकार और जरूण बाहेती कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीमच दोना अपने अपने क्षेत्र मे सक्रिय है।

dais और वह टेक्स्ट जिसमें 'ረረ वट्ु ស पच नीमरे सुबह ወ नीमबदंडे सबे አሞራ નি NITEDSTATES INITED & STATES 妍快' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

कांग्रेस में रहा नहीं, तो निष्कासन कैसा..?

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने नीमच टुडे के प्रधान संपादक राकेश सोन के पार्टी से निष्कासन संबंधी पत्र भी जारी किया गया है जबिक वे कभी कांग्रेस में रहे ही नहीं। इस संबंध में श्री सोन का कहना है कि सामाजिक गतिविधियो को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने टिकट दिया था। श्री सोन उस समय यादव महासभा के अध्यक्ष और अम्बेडकर संवा केंद्र का संयोजक थे। वे कभी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य नहीं रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.