ब्रेकिंग
एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ...

एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामग्री जब्त

MAdhya Pardesh / एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामग्री जब्त

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा जिले में अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नई आबादी, दलौदा एवं भानपुरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सट्टा-जुआ खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी राशि एवं सामग्री जब्त की है।

नई आबादी पुलिस की सट्टा कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
थाना नई आबादी पुलिस ने दिनांक 07 अगस्त 2026 को शाम 7.53 बजे मैनपुरिया फांटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास मंदसौर में कार्रवाई की। पुलिस ने लोकेश पिता जगदीश पोरवाल उम्र 45 वर्ष वर्ष, निवासी लेबर कॉलोनी, थाना कोतवाली मंदसौर को सट्टा लिखते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से रूपये 450 नगद, एक डायरी एवं एक पेन जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दलौदा पुलिस की सट्टा कार्रवाई
थाना दलौदा पुलिस ने दिनांक 07 अगस्त 2026 को शाम 5.41 बजे रेलवे स्टेशन रोड, घुमटी के पीछे दलौदा में कार्रवाई की। पुलिस ने मोहम्मद खान पिता समामुद्दीन खान उम्र 34 वर्ष, निवासी जामा मस्जिद के पास, दलौदा को अवैध रूप से सट्टे के अंक लिखकर लाभ कमाते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से रूपये 540 नगद एवं सट्टा सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

भानपुरा पुलिस की जुआ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
थाना भानपुरा पुलिस ने दिनांक 07 अगस्त 2026 को दोपहर 1.28 बजे छत्री के पीछे, भानपुरा में जुआ खेल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने हिंगराज पिता मांगीलाल उम्र 29 वर्ष, निवासी कांवला शैलेन्द्र पिता प्रकाशचंद्र तम्बोली उम्र 35 वर्ष, निवासी भानपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से रूपये 500 नगद एवं ताश पत्ती जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

भानपुरा पुलिस की दूसरी जुआ कार्रवाई
थाना भानपुरा पुलिस ने दिनांक 07 अगस्त 2026 को शाम 5.13 बजे छत्री के पीछे, मंदिर की दीवार के पास भानपुरा में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कोमल पिता हीरालाल भील उम्र 45 वर्ष, निवासी छत्री भानपुरा मांगूसिंह पिता अभयसिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष, निवासी छत्री भानपुरा को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रूपये 530 नगद एवं ताश पत्ती जब्त की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई। मंदसौर पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.