ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं...

लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना में तेजी लाने के निर्देश

भोपाल। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के पालन प्रतिवेदन की गहन समीक्षा की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल कागजी प्रगति या औपचारिक समीक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक योजना का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित न रखकर उन्हें स्व-रोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने महिला वित्त विकास निगम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आईपीई ग्लोबल के साथ 1.6 लाख महिलाओं को जोड़ने के लिए किए गए समझौते को शीघ्र लागू करने, एक्सपर्ट विजिट और ग्राउंड वर्क तत्काल शुरू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.