ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी जयंती पर किया नमन नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंदसौर जिला, पुलिस द्वारा 49 क्वार्टर ... सेवा संकल्प यात्रा का उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया स्वागत, दलौदा-धुंधड़का में जनप्रतिनिधियों और ... पंचायत सचिव भर्ती की तैयारी तेजः 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर की जांच, जिलों को तय तारीख पर भोपाल बुलाया बालाघाट में राहुल गांधी ने पीड़ित आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जमीन और ... मंदसौर मे दो न्यायाधीशों की कार्यशैली के विरोध में अभिभाषक अपने कार्य से गुरूवार को विरक्त रहे, आगे ... राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का निशाना गांधी जयंती पूर्व दिवस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, दिलाई स्वच्छता की ... मंदसौर में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 19 क्वार्टर देशी शराब जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आबक... एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी से की सहभागिता

भोपाल।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह 100 सप्ताह तक चलने वाला जनभागीदारी अभियान है, जिसके तहत प्रत्येक रविवार को देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवाओं ने सहभागिता की। अभियान में माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन (NGO) तथा विभिन्न आध्यात्मिक संगठनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के माध्यम से युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। सरकार का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.