ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर 1999... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-किसानों का कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता, ‘कृषक कल्याण वर्ष’ में लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णय

भोपाल। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। महर्षि सांदीपनि की प्रेरणा से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि सांदीपनि की प्रेरणा को साकार करते हुए प्रदेशभर के सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ इन विद्यालयों के विकास एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 25,000 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ वर्ष 2026 को पूरे प्रदेश में ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की समस्याओं एवं मुद्दों के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जो किसानों से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनेगी।

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री ने किसानों से चर्चा की है और संबंधित मंत्री एवं अधिकारी किसानों के साथ संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। सरकार किसानों के हित में आने वाले प्रत्येक सकारात्मक सुझाव का स्वागत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन में खुशहाली लाना और प्रदेश के कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.