ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की प्रशंसनिय कार्यवाही

Madhya Pardesh / मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में 7 मई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान (25 वर्ष), निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) तथा 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने इमरान का 7 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ के दौरान उसने तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम और उनकी भूमिका का खुलासा किया।

इसके आधार पर पुलिस ने पूर्व में महावीर चौहान, सादिक गढ़वी मुल्तानी, सलमान, शाकिर उर्फ चेला तथा असलम हुसैन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसी कड़ी में आगे की जांच के दौरान पुलिस ने परमानंद उर्फ बाबू सिंधी (53 वर्ष), निवासी कोलगर गली, जनकुपुरा, मंदसौर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अभी भी कई अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मामले की विवेचना निरंतर जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं थाना कोतवाली मंदसौर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.