ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

Madhya Pardesh/ मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार लोहे के छुरे जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

पहली कार्रवाई
थाना कोतवाली पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1.40 बजे बालागंज स्कूल ग्राउंड, कालाखेत मंदसौर से आरोपी अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा उम्र 41 वर्ष वर्ष, निवासी लसुडिया ईला थाना दलौदा, जिला मंदसौर को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद किया गया। मामले में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव की सूचना पर की गई।

दूसरी कार्रवाई
इसी क्रम में पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1.50 बजे बालागंज स्कूल ग्राउंड, कालाखेत मंदसौर से आरोपी भगतराम पिता रोडीलाल बागरी उम्र 24 वर्ष, निवासी काचरिया कदमाला को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से भी एक लोहे का धारदार छुरा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 468/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कार्रवाई उनि. विजय पुरोहित द्वारा की गई।

तीसरी कार्रवाई
थाना कोतवाली पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन के पीछे आम रोड मंदसौर से आरोपी रोडीलाल पिता खीमा बागरी उम्र 58 वर्ष, निवासी काचरिया कदमाला को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार छुरा जब्त कर अपराध क्रमांक 469/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई सउनि अभिषेक पाल द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से हथियार जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.