ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रसेवा के 17 वर्षः लांस नायक शिवनारायण गुर्जर का मंदसौर में हूआ भव्य स्वागत

Madhya Pardesh/ मंदसौर। भारतीय सेना के लांस नायक शिवनारायण गुर्जर, निवासी ग्राम झिरकन (तहसील दलौदा), के 17 वर्ष की गौरवशाली सैन्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के बाद गृह जिले मंदसौर आगमन पर भव्य सैनिक सम्मान एवं नगर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। सैनिक सम्मान अभियान के तहत उनका 790वें सैनिक के रूप में सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता चौराहा पर माल्यार्पण से हुई।

इसके बाद साफा पहनाकर, पुष्पमालाओं एवं श्रीफल से सैनिक का सम्मान किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच निकली यात्रा भारत माता चौराहा से महात्मा गांधी चौराहा, शहीद ऊधम सिंह चौराहा होते हुए दलौदा चौपाटी तक पहुंची।

मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। सैनिक सम्मान अभियान के संयोजक विनय दुबेला एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.