ब्रेकिंग
रक्तवीर सम्मान समारोह में 251 रक्तदाताओं का सम्मान, 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ा गया,द्वितीय आयो... बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सबकी जिम्मेदारी - प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जताया आभार मध्यप्रदेश में 21 साल बाद मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था की शुरुआत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन स... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी, मेक इन इंडिया’ के 12 वर्ष पूर्ण होने पर... प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सात सूत्रों को बताया सेवा यात्रा की आत्मा आज अनंत चतुर्दशी पर आज होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, सूर्यास्त से पहले विसर्जन की परंपरा, मिट्टी ... अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट... मंदसौर वायडीनगर थाना क्षेत्रः सोलर प्लांट से करीब 6 किमी लंबी डीसी केबल चोरी दलौदा पुलिस की कार्रवाई- 40 ग्राम स्मैक और 1.5 किलो डोडाचूरा जब्त, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित करीब 4....

भाजपा में सिफारिश नहीं, मापदंडों पर होगा चयन; जल्द होंगी भाजयुमो जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां – श्याम टेलर

Madhya Pardesh/ टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों का इंतजार जारी है। इस बीच गत दिवस टीकमगढ़ दौरे पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने नियुक्तियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में जिम्मेदारी उसी कार्यकर्ता को मिलेगी, जो भाजपा के निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरेगा।

श्याम टेलर ने कहा कि भाजपा में किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए न तो सिफारिश चलती है और न ही किसी बड़े नेता का समर्थन निर्णायक होता है। संगठन में कार्यकर्ता की सक्रियता, समर्पण और संगठनात्मक योग्यता को प्राथमिकता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं की लंबी श्रृंखला है। संगठनात्मक नियुक्तियां पार्टी की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां नेताओं के परिजनों और सिफारिश के आधार पर अवसर दिए जाते हैं, जबकि भाजपा में जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

श्याम टेलर ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि वे एक सामान्य परिवार से आते हैं और उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं रहा है। इसके बावजूद संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यही भाजपा की कार्यपद्धति और संगठन संस्कृति की पहचान है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में भाजयुमो जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। टीकमगढ़ सहित सभी जिलों में संगठन के मापदंडों के अनुसार योग्य कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहा है और भाजपा की विचारधारा तथा संगठनात्मक अपेक्षाओं पर खरा उतरता है, उसे निश्चित रूप से जिम्मेदारी दी जाएगी।

वह टेक्स्ट जिसमें 'B4 TIMES INDIA जन-जन जन जन की आवाज, सच के साथ खबर वही, जो है सही! WhatsApp करें 9770027700 विज्ञापन हेतु संपर्क करें अपने व्यवसाय, प्रतिष्ठान, कार्यक्रम, शुभकामनाऐं और विज्ञापन को दें प्रभावी पहचान आज ही विज्ञापन बुक करें और अपने ब्रांड को दें नई ऊंचाइयाँ! सीमित स्थान जल्दी करें!' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.