ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंदसौर श्री पशुपतिनाथ मंदिर शिवना नदी पर गंगा दशमी पर के सीएम के आह्वान पर गूंजा जल संरक्षण का संदेश, जल गंगा संवर्धन अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

Image

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर श्री पशुपतिनाथ मंदिर शिवना नदी पर गंगा दशमी के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के समीप शिवना नदी तट पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिवना नदी की साफ-सफाई कर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

श्रमदान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नदी को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के तहत नदी किनारे फैली गंदगी और कचरे को हटाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जनभागीदारी से ही जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन संभव है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

“स्वच्छ शिवना, समृद्ध भविष्य” का लिया संकल्प

गंगा दशमी पर आयोजित इस श्रमदान कार्यक्रम ने जल संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने शिवना नदी को स्वच्छ, निर्मल और जीवंत बनाए रखने के लिए निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.