ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

फिल्मी अंदाज में 15 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार, चोरी की सिम से देता था धमकी, मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, बोहरा समाजजन ने किया एसपी श्री मीना का सम्मान

 फिरौती मांगने वाला शातिर गिरफ्तार, फिल्मों से सीखा अपराध का तरीका

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपराध की पूरी साजिश हिंदी फिल्मों, हॉलीवुड मूवी और वेब सीरीज देखकर तैयार की थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

जनसुनवाई में पहुंची शिकायत, तुरंत दर्ज हुआ मामला

19 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुफद्दल टाउनशिप निवासी तैय्यब अली हाफिजी बोहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाने में तत्काल अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत धारा 308(2) एवं 351(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

5 लाख से बढ़ाकर मांगे 15 लाख

पुलिस की रणनीति के तहत फरियादी को आरोपी से बातचीत जारी रखने की सलाह दी गई। इसी दौरान आरोपी ने दोबारा फोन कर कहा कि समय पर 5 लाख रुपये की व्यवस्था नहीं करने के कारण अब उसे 15 लाख रुपये देने होंगे, अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।

तकनीकी जांच और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने 22 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

19 वर्षीय आरोपी निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान पिता कल्लू खां (19 वर्ष) निवासी चंद्रपुरा, हाल मुकाम खिलचीपुरा, थाना नई आबादी, मंदसौर के रूप में हुई है।

पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए—

  • करीब 3-4 वर्ष पहले फरियादी के मकान निर्माण के दौरान एसी फिटिंग का काम करते समय आरोपी ने फिरौती वसूलने की योजना मन में बनाई थी।
  • घटना को अंजाम देने के लिए उसने लगभग 7 माह पहले अलग मोबाइल खरीदा था, जिसका उपयोग केवल इसी अपराध के लिए किया।
  • उज्जैन-इंदौर ट्रेन यात्रा के दौरान चार्जिंग पर लगे एक मोबाइल से सिम चोरी कर उसे अपराध में इस्तेमाल किया।
  • एक मजदूर को बहला-फुसलाकर उसके नाम से सिम लेने की भी योजना बनाई थी।
  • पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने “शूटआउट एट लोखंडवाला” सहित कई बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज देखकर फिरौती मांगने की पूरी रणनीति तैयार की थी।

97 हजार रुपये का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

  • एक अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 80 हजार रुपये)
  • एक एंड्रॉयड मोबाइल (16 हजार रुपये)
  • एक कीपैड मोबाइल (1 हजार रुपये)

जब्त किया है। कुल जब्त मशरुका की कीमत लगभग 97 हजार रुपये बताई गई है।

साइबर टीम की अहम भूमिका

मामले के खुलासे में थाना कोतवाली स्टाफ के साथ जिला साइबर सेल और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोहरा समाजजन ने किया एसपी श्री मीना का सम्मान
मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी से 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घण्टों में गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने फ़िल्म से फिरौती का वारदात ए तरीका सीखा था, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया मामले में पुलिस की कार्यवाही से खुश बोहरा समाजजन एसपी विनोद कमार मीना का सम्मान किया।

एक या अधिक लोग, dais, अस्पताल और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.