ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

बड़वानी जिले में एक दर्दनाक हादसे तीन सगे भाई-बहन नदी मे डुबे, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शरू की

भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाई-बहन आंनेर नदी में डूब गए। यह घटना वरला थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राधा (10), राजवीर (8) और जयवीर (6) के रूप में हुई है। तीनों पवन ब्राह्मणे के बच्चे थे और देओली गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, परिवार बिलवा पनाली में अपने मामा के घर आया हुआ था। घटना के समय उनकी बड़ी बहन राधिका दूसरे मामा के घर पर थी, इसलिए वह नदी किनारे मौजूद नहीं थी।
बुधवार शाम बच्चे आंनेर नदी में नहाने गए थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया गया कि नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी पानी में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को बचाने के प्रयास में तीसरा बच्चा भी नदी में कूद गया, जिसके बाद तीनों गहरे पानी में समा गए।
जब बच्चे शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान पिता पवन ब्राह्मणे को नदी किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले, जिसके बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए धावली अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव गमगीन है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शरू की ।   @khas Khabar

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.