ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर शहर मे में बिहार के निवासी मुन्ना सिंह ने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली, शराब के नशे में पारिवारक विवाद के चलते मौत को गले लगा लिया।

मंदसौर।  मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर मे में बिहार के निवासी मुन्ना सिंह ने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली, शराब के नशे में पारिवारक विवाद के चलते मौत को गले लगा लिया।

मंदसौर शहर मे शहर के शंकर विहार क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुन्ना सिंह पिता दिनेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार के निवासी थे और वर्तमान में मंदसौर में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार मुन्ना सिंह बुधवार रात शराब के नशे में घर पहुंचे, जहां उनका पत्नी रानी एवं पुत्र मिथिलेश के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर कमरे में ही फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मुन्ना सिंह फंदे पर लटके हुए मिले। परिजन उन्हें तत्काल नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार मृतक अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करते थे, जिससे परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं मामला जांच में लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.