ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव और जातिवाद के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष करते हुए समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। कयामपुर जिला मंदसौर मे संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी सम्पन्न हुई

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, मंदसौर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती साप्ताहिक पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कयामपुर मंडल स्थित खाकी बाग मंदिर, कयामपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता एवं उज्जैन संभाग सह संयोजक गणपतसिंह डाबी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार, संभाग टोली सदस्य डॉ.जगदीश चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, भाजपा वरिष्ठ नेता जगदीश परमार, भाजपा कयामपुर मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी, संत रविदास जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष  राम आटेला, युवा मोर्चा कयामपुर मंडल अध्यक्ष पंकज जाट, कयामपुर सरपंच जगदीश माली मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत अजा. मोर्चा के जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

निलेश जैन जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा के अनुसार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता उज्जैन संभाग सह संयोजक गणपत सिंह डाबी ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव और जातिवाद के विरुद्ध जीवन भर संघर्ष करते हुए समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि व्यक्ति की महानता उसके कर्म और विचारों से होती है, न कि उसके जन्म या सामाजिक स्थिति से। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभाग टोली सदस्य डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाएं, जैसे निःशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं हर घर नल से जल जैसी योजनाएं संत रविदास जी के समतामूलक समाज के सपने को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान और आत्मनिर्भरता मिल रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने कहा कि संत रविदास जी ने श्रम को सर्वोच्च स्थान देते हुए समाज को मेहनत, सरलता और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कौशल और परिश्रम के बल पर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना एवं पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं श्रमिकों, शिल्पकारों एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वरिष्ठ नेता जगदीश परमार ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। कयामपुर मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संत रविदास जी के अनुयायी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत भाषण जिला संयोजक राम आटेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन फकीरचंद मालवीय द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.