ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

350 क्विंटल का अवैध परिवहन फर्जी दस्तावेज बनाकर कर रहा था। जबलपुर संभाग की बिछिया मंडी समिति को जप्तशुदा कृषि उपज को राजसात कर नीलाम में 28 लाख रुपये की प्राप्ति हुई।

मंडी समितियों द्वारा अवैध व्यापार पर नियंत्रण के लिये वाहन जप्ती की कार्रवाई कर पूर्व में 5 गुना मंडी शुल्क लेकर एवं प्रश्नमन की कार्यवाही कर माल को छोड़ दिया जाता था, लेकिन अब राजसात की कठोरतम कार्यवाही की जा रही है। जबलपुर संभाग की बिछिया मंडी द्वारा एक वाहन को निरीक्षण में जप्त किया गया। यह वाहन कृषि उपज मूंगफली दाना लगभग 350 क्विंटल का अवैध परिवहन फर्जी दस्तावेज बनाकर कर रहा था। मंडी समिति को जप्तशुदा कृषि उपज को राजसात कर नीलाम करने के न्यायालय के आदेश के परिपालन में मंडी शुल्क के रूप में 28 लाख रुपये की प्राप्ति हुई। यदि मंडी समिति प्रश्नमन की कार्यवाही कर कृषि उपज को छोड़ देती, तो मंडी समिति को एक लाख 40 हजार रुपये ही प्राप्त होते। इस प्रकार के अन्य 2 मामलों में सागर संभाग की मंडी समितियों द्वारा भी कार्रवाई की गई है। आगामी दिवसों में इन मामलों में नीलामी की कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.