ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने और चांदी के वायदा कारोबार की कीमतों में मजबूती

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। निवेशकों की बढ़ती रुचि और वैश्विक संकेतों के चलते सोना-चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 546 रुपये की तेजी के साथ 1,38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। पिछला बंद भाव 1,38,120 रुपये था। इस समय सोने का यह कॉन्ट्रैक्ट 458 रुपये की तेजी के साथ 1,38,578 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,38,776 रुपये का दिन का उच्च स्तर और 1,35,451 रुपये का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सोने ने 1,40,465 रुपये का अब तक का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था। चांदी के वायदा भावों में भी मजबूती देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 4,295 रुपये की तेजी के साथ 2,50,450 रुपये प्रति किलो पर हुई।

पिछला बंद भाव 2,46,155 रुपये था। इस समय चांदी 3,096 रुपये की तेजी के साथ 2,49,251 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान चांदी ने 2,50,723 रुपये का उच्च और 2,48,588 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले साल चांदी ने 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी की चमक बरकरार रही। कॉमेक्स पर सोना 4,459.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 17.70 डॉलर की तेजी के साथ 4,469.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी के वायदा भाव 76.53 डॉलर प्रति औंस पर खुले और खबर लिखे जाने तक 1.25 डॉलर की बढ़त के साथ 77.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। C@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.