ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

मंदसौर नगर पालिका में आज नगर पालिका के सभी कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर, उपयंत्री के साथ मारपीट के विरोध मे प्रदर्शन और नारेबाजी कर जताया आक्रोश

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर नगर पालिका में आज 6 जनवरी मंगलवार को सुबह 10 बजे से सभी कर्मचारी-अधिकारी एकत्र होकर उपयंत्री रोहित केथवास के साथ पार्षद पति विक्रम भेरवे के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध स्वरूप काम बंद हड़ताल को लेकर नगर पालिका के गेट के बाहर सभी कर्मचारीयों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी, उनका कहना है की नपा उपयंत्री के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावे।

मामलाःउपयंत्री और पार्षद पति के बीच विवाद का है, आरोपी पर कठोर कार्यवाही की मांग

उपयंत्री रोहित कैथवास उम्र 35 वर्ष, पिता छोटेलाल कैथवास, निवासी अभिनंदन कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत की जिसमें बताया कि वे नगर पालिका में उपयंत्री के पद पर कार्यरत हैं। 5 जनवरी को दोपहर करीब 3:45 बजे ड्यूटी के दौरान विक्रम भैरवे उन्हें नपा अध्यक्ष के कक्ष में बुलाया और एक फाइल की स्थिति के बारे में पूछा। रोहित ने बताया कि फाइल शासकीय वकील की राय के लिए भेजी गई है और राय आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस जवाब से नाराज विक्रम ने गाली-गलौज की, शासकीय कार्य में बाधा डाली और 8-10 थप्पड़ मारे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान कर्मचारी श्यामलाल धनोतिया, अजय मरोठिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पुलिस ने रोहित का मेडिकल परीक्षण कराया और विक्रम भैरवे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 221, 121(1), 296 (बी) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

सोमवार को हुए विवाद को लेकर आज मंगलवार को नपा अधिकारी कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल कर रहे है।  विरोध मे प्रदर्शन और नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.