ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

जल संसाधन विभाग, भोपाल के एसीएस श्री राजोरा ने गांधीसागर बांध का किया निरीक्षण, अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3डी मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Madhya Pardesh/ मंदसौर। कार्यपालन यंत्री गांधीसागर श्री चरावंडे ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, भोपाल राजेश राजोरा द्वारा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांधीसागर बांध का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसीएस श्री राजोरा ने बांध पुनर्वास एवं सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बांध की गैलरी में रीमिंग कार्य, बांध पर ग्राउटिंग कार्य तथा अन्य तकनीकी सुधारों का अवलोकन शामिल था। उन्होंने बांध से संबंधित आगामी आवश्यक कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।

इसी क्रम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा बांध की बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3 डी मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। एसीएस श्री राजोरा ने बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीआईएसएफ, एसआईएसएफ की तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.