ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

मंदसौर-गोलीकांड के हत्या के प्रयास के 02 अपराध के आरोपियो को काम्बिंग गस्त के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा 11-12 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि को ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को काम्बिंग गस्त करने हेतु निर्देशित करते हुये गस्त के दौरान थाना के स्थाई एवं फरारी वारंटियो की धरपकड करने हेतु तथा क्षेत्र के गुंडा व निगरानी बदमाश चेक करने तथा न्यायालय से जारी संमस / वारंट की तामिली करने हेतु निर्देशित करते हुये प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन व अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी. एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मदंसौर जे.एस. भास्कर के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये कुल 13 वारंटो को तामिल करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त काम्बिंग गस्त के निर्देश के पालन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 26 पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो की पृथक पृथक 03 पुलिस टीम आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु बनाई गई थी।

उक्त वारंटियो में मुख्य रुप से आरोपी फिरोज पिता शरीफ मेवाती उम्र 36 साल निवासी एमआईटी चोराहा मंदसोर तथा वारंटी ईकबाल उर्फ राजा पिता अनवर खान उम्र 22 साल निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसोर को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया है। आरोपी ईकबाल के विरुद्ध वर्ष 2022 में गोली कांड का अपराध तथा आरोपी फिरोज के विरुद्ध वर्ष 2024 मे पिस्टल से फायर करने का अपराध का पंजीबद्ध था ।

आरोपी न्यायालय से जमानत पर रिहा हुये थे जो नियत पेशी दिनांक को न्यायालय मे उपस्थित नही होने पर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हे पुलिस द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली पुलिस के काम्बिंग गस्त मे लगाये गये समस्त पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.