पुलिस ने मक्का के खेत से गांजे के 800 पौधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, थाना वायडीनगर कि टीम ने अवैध मादक गांजा पकड़ा
मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो 24 सितंबर.2025 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील व एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा थाना सुवासरा पर पदस्थ सउनि गेन्दाल पलासिया को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी श्यामसिंह पिता हरिसिंह सौंधिया राजपुत उम्र 40 साल निवासी ग्राम तखतपुरा थाना सुवासरा जिला मन्दसौर के खेत से मक्का की फसल के बीच उगे 800 गांजे के पौधे जप्त कर आरोपी श्यामसिंह को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। निरीक्षक कमलेश प्रजापति, सउनि गेन्दाल पलासिया, प्रआर 136 सुरेन्द्र सिंह, प्रआर 81 सुमित यादव, प्रआर, 328 नरेन्द्र चौधरी, प्र.आर. 288 सोनू ठाकूर, प्रआर 142 जितेन्द्र पाल, आऱक्षक 815 मोतीलाल, आऱक्षक 599 अनिल यादव, आऱक्षक 864 लालु गुर्जर आऱक्षक 381 गोविन्द सिंह हाड़ा का विशेष योगदान रहा है।
थाना वायडीनगर कि टीम ने मे 02 किलो अवैध मादक गांजा पकड़ा
पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर चौकी मुल्तानपुरा पर मुखबीर सूचना मिली की एक कार क्रमांक एमपी-04 सीएल-0651 का चालक अवैध मदाक पदार्थ गांजा लेकर जाने वाला है उक्त सूचना की तस्दीक के लिये रेवास देवडा रोड देव डुंगरी माताजी फंटे पर मय फोर्स के पहुंचे तो उक्त कार के चालक को पुलिस बल की सहायता से रोका व पुछताछ करते चालक ने अपना नाम फज्जु पिता मुश्ताक कागला मुल्तानी उम्र 32 वर्ष निवासी कोडिया डेरा मुल्तानपुरा मंदसौर बताया व संदेही के कब्जे वाली कार की तलाशी लेते कार मे 02 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जो एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे वाली कार क्रमांक एमपी-04 सीएल-0651 से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना वायडीनगर पर अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। सराहनीय कार्य निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी थाना वायडी, उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, उनि विनय बुंदेला, सउनि विक्रम वास्कले, प्रआर 434 प्रवीणसिंह, आर 367 कमलपाल, आर 294 प्रेमसिंह शक्तावत, आर सुन्दरसिंह आर 344 नवाज शरीफ व थाना वायडीनगर टीम का सराहनीय योगदान रहा।
