ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

पटवारी सक्रिय रूप से खेतों में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर रहे, मंदसौर जिला मे सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से संबंधित नुकसानी सर्वे प्रारंभ – कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग

मंदसौर 30 अगस्त 25/ जिले में सोयाबीन की फसल पर पड़ रहे पीले मोजेक रोग की स्थिति का आकलन एवं प्रभावित क्षेत्र की जानकारी एकत्र करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के निर्देशानुसार नुकसानी सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि इस सर्वे कार्य में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित पटवारी सक्रिय रूप से खेतों में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर रहे हैं।

बहुत ही शीघ्र जिले के सभी विकासखंडों में फसल नुकसान का संपूर्ण सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अनुमानित रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर पीड़ित कृषकों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 

किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कृषकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग पूरी गंभीरता से किसानों के साथ खड़ा है।

कृषि विभाग की सलाह एवं जागरूकता कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित गांवों में भ्रमण कर किसानों को पीले मोजेक रोग से बचाव एवं नियंत्रण के उपाय बताए। विभाग के तकनीकी अधिकारी किसान भाइयों को बताए कि समय पर उचित कीटनाशी एवं अनुशंसित उपाय अपनाकर फसल को सुरक्षित किया जा सकता है।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.