जबलपुर लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हाउसिंग बोर्ड के संपत्ति अधिकारी के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
भोपाल। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमन कोष्ठा है,कि सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त टीम एन आरोपी से रिश्वत में ली गई राशि बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर की हाउसिंग कालोनी में रहने वाले हाकम साहू ने एक शिकायती आवेदन एसपी ऑफिस में दिया था जिसमें उसने हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ क्लर्क अमन कोष्ठा पर 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप लगाये, शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कालोनी में मकान ख़रीदा था जिसके नामांतरण के लिए अमन रिश्वत मांग रहा है।
लोकायुक्त टीम की ओर से बताया गया कि, महाराजपुर निवासी हाकम साहू ने लिखा कि क्लर्क अमन उसे काफी दिनों से मकान के नामांतरण करने को लेकर ना सिर्फ मानसिक रूप से परेशान कर रहा है, बल्कि रिश्वत भी मांग रहा है, उसने 50 हजार रुपए की मांग की थी, बाद में सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ।
शिकायत की जाँच के बाद लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर ट्रैप दल गठित किया गया और शुक्रवार को निर्धारित समय पर दोपहर में टीम ने हाकम साहू को रिश्वत की राशि 10000/- रुपये लेकर भेजा, उसने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में अमन कोष्ठा को रिश्वत के रुपए दिए और इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।