ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

मंदसौर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शादी करने का झांसा देकर आनलाईन 02 लाख 66 हजार रुपये की ठगी के आरोप मे एक गिरफ्तार,

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी.एस बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र भास्कर के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जीवन साथी डाट काम की वेबसाईट पर फर्जी प्रोफाईल तैयार कर फरियादी से शादी करने का झांसा देकर आनलाईन 02 लाख 66 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – 19 जुन 2025 को फरियादी रितीक सोनी निवासी खानपुरा द्वारा थाना कोतवाली पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई थी कि उसकी बहन की शादी के संबध मे उनके द्वारा आनलाईन मेट्रीमोनियल साईट पर दुल्हे की तलाश हेतु प्रयास किये जा रहे थे इस पर माह जनवरी 2025 मे वह एक प्रोफाईल जो कि अर्जुन सोनी के नाम से थी। प्रोफाईल के व्यक्ति के संपर्क मे आये जिसने अपने 05 विभिन्न मोबाईल नंबरो से फरियादी पक्ष से संपर्क किया एवं उन्हे अपनी बातो मे लेकर समय समय पर माह फरवरी से जून 2025 तक अनेक बार अनेक प्रकार के बहाने बनाकर आरोपी ने फरियादी पक्ष से कुल 02 लाख 66 हजार रुपये प्राप्त किये। पश्चात फरियादी पक्ष को शंका होने पर की उनके साथ सायबर ठगी हुई है। आरोपी द्वारा उनसे संपर्क करना बंद कर दिया व रुपये भी वापस नही दिये। फरियादी की रिपोर्ट की तस्दीक उपरांत आरोपी मोबाईल नंबर धारक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2025 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया।

अनुसंधान के दौरान सायबर सेल से विभिन्न प्रकार की जानकारिया प्राप्त की जाकर आरोपी को चिन्हित किया गया। पश्चात थाना कोतवाली से 01 संयुक्त पुलिस टीम गठित की जाकर आरोपी की धरपकड के प्रयास किये गये। जिसका परिणाम यह हुआ की आरोपी का 17-07-2025 को गिरफ्तार करने मे पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस के द्वारा आरोपी को चित्तोडगढ राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जिससे प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध में अन्य व्यक्तियो की भी भूमिका होने की बात बताई है व करीबन 15 से 20 लडकियो से फर्जी प्रोफाईल के माध्यम से पैसो की ठगी की गई है। जिसमे उसकी माता उषा वर्मा व जीजा कमलेश सोनी की संलिप्तता होना पाई गयी। जिनको प्रकरण मे आरोपी बनाकर वर्तमान मे उनकी तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि कुलदीप सिंह राठोर, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक 639 आशीष बैरागी व आर 467 मनीष बघेल व आर 861 नरेन्द्र, आर 236 भानुप्रताप, आर 103 शेलेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.