श्री पशुपतिनाथ मंदिर की सुरक्षा गैर जिम्मेदारों के हाथो मे है, उठ रहे कई सवाल, छःमाह पुर्व निविदा जारी कर भुले, नई सुरक्षा ठेके के लिए 18 आउटऑॅफ सोर्स कम्पनीयों के आवेदन की फाईल कहां धुल खा रही.!
Madha Pardesh// मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर की सुरक्षा गैर जिम्मेदारों के हाथो मे है, उठ रहे कई सवाल क्योंकी छःमाह पुर्व निविदा जारी कर भुलें, नई सुरक्षा ठेके के लिए 18 आउटऑॅफ सोर्स कम्पनीयों के आवेदन की फाईल कहां धुल खा रही.! यह एक विचारणी प्रश्न है।

विश्व विख्यात अष्ठमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर सुरक्षा को लेकर प्रबंध समिति एवं प्रशासन कितना सर्तक है यह विगत दिवस एक महिला द्वारा मंदिर गर्भगृह में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के मामले के बाद सामने आया है। इसके बाद मंदिर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है।
मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर की सुरक्षा एवं सफाई हेतु एक निविदा जारी कर सुरक्षा कम्पनीयों से 18 फरवरी 2025 तक आवदेन लिए गये थे, जिसमे लगभग 18 आउटऑॅफ सोर्स कम्पनीयों ने आवेदन किये। जिसमे टेंडर के सलंग्न मे राशि 75000-75000 हजार रूपये की डीडी संलग्न की गई पर मंदिर समिति द्वारा आज दिनांक तक जारी विज्ञप्ती अनुसार नई सुरक्षा ऐजेंसी के टेंडर स्वीकार नही किये गये। आउटऑफ सोर्स कम्पनीयों द्वारा टेंडर मे संलग्न डीडी का निराकरण भी नही किया गया। सभी कम्पनीयों की डीडी अटकी हुई है। सुत्रों की माने तो प्रबंध समिति के मैनेजर राहुल रूनवाल की लापरवाही के चलते ही पिछले 6 माह से सुरक्षा गार्ड की फाईल धुल खा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 6 दिन पुर्व हुई घटना को लेकर मंदिर सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय विधायक विपीन जैन ने व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने मंदिर सुरक्षा मे चुक के बाद इस बारे में कलेक्टर अदिति गर्ग से बात कर कार्रवाई की मांग की बात कही। मंदिर गर्भ गृह मे महिला डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर समिति सहित शहर के अधिकारी हरकत में आए। मंदिर समिति ने बताया कि मंदिर के अंदर का वीडियो सामने आया है। महिला की पहचान नीमच निवासी शीतल शर्मा के रूप में हुई है। उसने बुधवार को यह वीडियो शेयर किया। इस पुरी घटना के बाद मंदिर समिति के सचिव और एसडीएम रवींद्र परमार ने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बतादें, उक्त घटना को आज पांच छः दिन बीत चुके। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सुरक्षा गार्ड कम्पनी श्री श्याम सिक्युरीटी को कोई नोटीस जारी नही किया गया। मामला जो भी कलेक्टर को मंदिर प्रबंध समिति की लापरवाही पर तुरंत संज्ञान लेकर नई सुरक्षा ऐजेंसी के लिए जारी विज्ञप्ती अनुसार प्राप्त आउटऑॅफ सोर्स कम्पीयों के आवेदन वाली फाईल का निकारण किया जावे। नई सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया जाना चहिए। श्री पशुपतिनाथ मंदिर की सुरक्षा गैर जिम्मेदारों के हाथो मे है, उठ रहे कई सवाल, भरोसेमंद सुत्रों की माने तो विगत सप्ताह एक सुरक्षा गार्ड ने मंदिर गर्भ गृह मे चोरी करने जैसे मामले की भी चर्चा बाजार मे सुनी जा रही है।