ब्रेकिंग
दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के 12वीं पास होना जरूरी है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश मे आगनवाडी भर्ती के लिए लगभग 15900 पदो पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है। ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन द्वारा फॉर्म भरने के लिए 100 रुपए शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी देनी होगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए एक जनवरी 2025 से उम्र 18 से 35 साल होनी चाहिए।
आवेदन करने वाले को अपने ही गांव या नगरीय क्षेत्र का निवासी होनी जरूरी है। दूसरे वार्ड या ग्राम की महिलाएं आवेदन के पात्र नहीं होंगी।
इधर, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें से 4000 पदों पर पात्र उम्मीदवारों के चयन के बाद इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी हो चुकी है। शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है।
आगनवाडी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2025 रखी गई है।

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन करने वाली इच्छुक महिला आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है । विभाग द्वारा इच्छुक महिला आवेदिकाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्र लेकर ही एमपी ऑनलाईन सेंटर पर जायें । आवश्यक दस्तावेजों में आवेदिका जिस ग्राम/ शहरी क्षेत्र के वार्ड की निवासी हैं, वहां सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बी.पी.एल. में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, आवेदिका यदि विधवा/परित्यक्ता है तो सक्षम न्यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करायें । आवेदन ऑनलाईन करने की अंतिम दिनांक 04.07.2025 है । निर्धारित दिनांक के बाद पोर्टल बंद हो जायेगा अत: इच्छुक महिला आवेदिका समय से आवेदन करें । नियुक्ति हेतु किसी भी प्रकार का ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा ।

 

पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.