ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु... मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की... दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ... भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...

मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी धाम से रामघाट तक क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में ध्वज लेकर पैदल यात्रा की।

उज्जैन। मध्यप्रदेश, उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को गंगा दशहरा के पर्व पर वाल्मिकी धाम से क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के पूर्व वाल्मिकी धाम परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंदूर और त्रिवेणी-नीम, पीपल और बरगद के पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपील की कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाल्मिकी धाम में अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहन दास जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित किये और मंदिर मे दर्शन किये। उन्होंने संत-जनों से सौजन्य भेंट की और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से भी मिले। मुख्यमंत्री ने   इस दौरान कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ दिन है। माँ क्षिप्रा से प्रार्थना है कि वे हमारे द्वारा किए गए पूजन अर्चन और परिक्रमा यात्रा को सफल बनाए और सबका कल्याण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी ओर से सभी को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य सभी श्रद्धालुओं का यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मंचों से पुष्प-वर्षा कर स्वागत कियागया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल और शीतल पेय तथा फलों का नि:शुल्क वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी धाम से रामघाट तक क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा में ध्वज लेकर पैदल यात्रा की। इस दौरान सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा के कार्यकारिणी अध्यक्ष महंत रामेश्वर दास जी, महामंडलेश्वर भगवत शरण जी (भगवान बापू, महंत भगवान दास जी, महंत श्याम गिरी जी महाराज, महंत कृष्ण गिरी जी महाराज, महंत प्रणवानंद जी महाराज, महंत एकनाथ जी, महंत महावीर नाथ जी, श्री संजय अग्रवाल, श्री नारायण यादव, श्री वैभव यादव, एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.