भोपाल पहूॅचें विपक्ष नेता राहुल गांधी, देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की । ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को संबोधित किया ।
भोपाल। भोपाल पहूॅचें विपक्ष नेता राहुल गांधी, देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन को पुनर्गठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां पार्टी के महत्वाकांक्षी ’संगठन सृजन अभियान’ की औपचारिक शुरुआत करने आए हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के महत्वाकांक्षी ’संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। राहुल गांधी के आगमन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे से ऑब्जर्वर और वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठकें चल रही हैं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाने और भीतरघातियों की पहचान कर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। भोपाल पहूॅचें विपक्ष नेता राहुल गांधी, देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक ले रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी ने आज भोपाल के ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को संबोधित किया और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।