ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का नीमच में किया स्वागत

नीमच । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी का 16 अप्रैल को रात्रि नीमच आगमन हुआ। नीमच के सीआरपीएफ ऑफिसर्स मेस पहुंचने पर गृहमंत्री श्री शाह का मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

      इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद ,स्थानीय तीनो विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि, आयुक्त उज्जैन श्री  संजय गुप्ता, आईजी उज्जैन श्री उमेश जोगा, सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

     केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह 17 अप्रैल को सुबह नीमच के सीआरपीएफ परिसर में आयोजित सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी विशेष रूप से भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.