ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

संपूर्ण प्रदेश में 30 मार्च को गुड़ी पड़वा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, भारत का नव वर्ष विक्रम संवत पुस्तिका विमोचित

भोपाल । मप्र में इस बार गुड़ी पड़वा के पर्व पर पूरे प्रदेश में आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में कहा है कि इस बार 30 मार्च को होने जा रहा गुड़ी पड़वा (हिंदू नववर्ष) के त्योहार पर मंत्री अलग-अलग जिलों के कार्यक्रमों में शामिल हों। मंत्री परिषद की बैठक से पहले सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण प्रदेश में 30 मार्च को गुड़ी पड़वा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने मंत्रियों से आग्रह किया कि वे गुड़ी पड़वा पर अपने जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमोचित पुस्तिका भारत का नव वर्ष विक्रम संवत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तिका में विक्रम संवत, काल गणना की पद्धति, प्राचीन यंत्रों, वैदिक घड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन में उज्जैन काल गणना केंद्र रहा है। सरकार अब इसे फिर एक बार दुनिया नक्शे पर लाना चाहती है। हमारे गणितज्ञों ने एक सेकंड के 34 हजारवें हिस्से तक को कैल्कुलेट किया है। गणितज्ञों की इसी विशेषता को अब दुनया के सामने लाने की तैयारी है। गुड़ी पड़वा जो नव वर्ष के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा उसे लेकर मंत्रियो को मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि अपने जिले में होने वाले आयोजन में शामिल हों।

विक्रम महोत्सव के तहत महानाट्य का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विक्रम महोत्सव के तहत नई दिल्ली में 12, 13 और 14 अप्रैल को विशेष आयोजन होने जा रहे हैं। इनमें सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य की प्रस्तुति भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व और उनकी शासन व्यवस्था के अलग-अलग पहलुओं पर केंद्रित यह महानाट्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही, सेक्टरवार आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट और अन्य बड़े आयोजनों के अवसर पर भी सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित महानाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। Copy EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.