ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

सभी गौशालाओं में सौलर पैनल लगवाकर, ग्रीन गौशालाएं बनाएं-संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता ने रविवार को नीमच में जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओ की बिंदुवार समीक्षा की

नीमच। संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता ने रविवार को नीमच में जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओ की बिंदुवार समीक्षा की।
संभागायुक्त श्री गुप्ता ने जिले में सभी गौशालाओं को सौर ऊर्जा से रोशन करवाने के लिए सौलर पैनल लगवाने और अपूर्ण गौशालाओं को समय-सीमा में पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश को दान-दाताओं को देकर नस्ल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में दुधारू पशुओं को रखने के लिए प्रोत्‍साहित करने के निर्देश दिए।
बैठक में संभागायुक्‍त श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिए, कि पुराने सभी शेष रहे अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। नदी पुर्नजीवन कार्यक्रम के तहत नदियों के ऊपर उपयुक्‍त स्‍थानों पर श्रृंखलाबद्ध स्‍टाप डेम एवं चेक डेम का निर्माण करवाए। इसके लिए जल संसाधन विभाग के साथ मिलकर, कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्‍होने अमृत सरोवरों को मत्‍स्‍य पालन के लिए पट्टे पर देने के निर्देश भी दिए।
जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने अवगत कराया कि जिले में 51 में से 46 गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, इनमें से 27 गौशालाओं में गौवंश, पशुधन रखकर देखभाल की जा रही है। इन गौशालाओं में 2130 पशुधन की देखभाल की जा रही है। संभागायुक्‍त ने शेष 5 प्रगतिरत गौशालाओं का निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने और सभी गौशालाओं में सौलर पैनल लगवाकर, सौर ऊर्जा से गौशाओं को रोशन करवाने के निर्देश देते हुए कहा, कि गौशालाओं को ग्रीन गौशालाएं बनाए। उन्‍होने जिले की गौशालाओं में दुधारू पशुओं को भी रखने की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। आजीविका मिशन की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में 42 दिव्‍यांग स्‍व सहायता समूह गठित किए गए है। इनसे 224 परिवारों को जोड़ा गया है। जिले में कुल 2928 स्‍व सहायता समूह गठित किए गए है। संभागायुक्‍त ने ओला एवं उबर की तर्ज पर ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने तथा कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक बढ़ाने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्‍त ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में शेष आवास निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। जिला पंचायत सीईओ ने अवगत कराया कि आवास प्‍लस सर्वे के तहत 26600 हितग्राहियों ने अपना नवीन पंजीयन करवाया है। इन हितग्राहियों का सत्‍यापन कर, इनकों आवास सूची में शामिल किया जावेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त आयुक्‍त विकास उज्‍जैन सुश्री कीर्ति मिश्रा, उपायुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग, रणजीत कुमार, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजना, अतिरिक्‍त जि.प.सीईओ अरविंद डामोर, महा प्रबंधक जल निगम जितेन्‍द्र सिह राणावत सहित जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी व अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.