ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज... कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम... संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय... सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ... सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा एवं मातृ शक्तियों ने भगवान पशुपतिनाथ की आरती कर पूजा अर्चना की, महिला दिवस पर मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं ने संभाली

मंदसौर 8 मार्च 25/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दशपुर की धरा पर भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में महिला शक्तियों ने आज दिन भर कमान संभाली। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं मातृ शक्तियों ने भगवान पशुपतिनाथ की आरती कर पूजा अर्चना की। तथा जिले वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामनाकी।

महिला दिवस पर मंदिर की आरती सहित प्रांगण की समस्त व्यवस्थाएं महिलाओं ने देखी। मंदिर में प्रातः की आरती के साथ ही दिन की आरती, पूजन दिनभर के कार्यक्रम एवं सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के द्वारा संचालित की जा रही है।

मंदिर प्रांगण की समस्त व्यवस्था भी महिलाओं के हाथों में हैं। पूजन अर्चन के दौरान उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक विपिन जैन,  राजेश दीक्षित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला शक्तियां, पत्रकार मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.