ब्रेकिंग
माकड़ोन अनाज मंडी में लोकायुक्त की कार्रवाई, उप निरीक्षक और आउटसोर्स कर्मचारी 4 हजार की रिश्वत लेते र... मुरैना में नकली DAP खाद की पैकिंग का खुलासा, किसानों की चिंता बढ़ी; जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सात मामलों में शराब जब्त जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए नई कंपनी का गठन होगा मंदसौर जिले में अवैध शराब, सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई; दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत स्कॉर्पियो के गुप्त खानों से मिले 1.29 करोड़ रुपये, तीन लोग हिरासत में जांच में जुटी पुलिस भागीरथपुरा जल त्रासदीः रोहित सिसोनिया को रायसेन कलेक्टर बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल मंदसौर जिले में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत प्रकरण... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्... विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलेकृ अराजकता फैलाना कांग्रेस का एजेंडा

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव, आरोपियों की तलाश की जा रही

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा जवानों को रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ा, हवाई फायर भी करना पड़ा। इस पथराव में कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले में चल रहे अवैध खनन की शिकायत काफी समय से आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ककरा रेत खदान क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया तो उन्हें इस दौरान पहले खाली ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिस पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की, मगर बाद में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। इस ट्रैक्टर ट्रॉली को उन्होंने जब्त कर थाने भेज दिया।
इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग कलेक्टर से बातचीत करने आ गए, लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान ही पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायर कर इन बदमाशों को खदेड़ा। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पथराव किया, जिसमें कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं बताया गया है कि कलेक्टर श्रीवास्तव की खनन काम में लगे लोगों से बहस भी हुई थी।
भिंड और मुरैना में बड़े पैमाने पर रेत माफिया और खनन माफिया सक्रिय रहते हैं। इस इलाके में इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है। जब भी प्रशासनिक अमला कोई मुहिम चलाता है, तो यह माफिया उनसे टकराने तक तैयार हो जाते हैं। अब से कोई एक दशक पहले मुरैना जिले में एक आईपीएस अधिकारी को भी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। अभी पिछले दिनों ही ग्वालियर में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अमले पर भी ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोला था। News@Copy Khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.