ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

भोपाल। गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायक कालूराम बामनिया एवं साथियों ने निर्गुण भक्ति रस की स्वर लहरियों को प्रवाहित किया। संत कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ, मीराबाई आदि के भजनों की प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन का वादन किया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, विधायक, जन-प्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, सेना, पुलिस, प्रशासन, न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, खेल प्रतिभाएं, मेधावी छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.