ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

मंदसौर राजस्व के रिकार्ड मे सर्वे नं 33 में तैलिया तालाब कैनाल को समाप्त सड़क बनाने के षडयंत्र में शामिल दोषियों पर एफआईआर होगी दर्ज.? विधायक विपीन जैन ने कलेक्टर को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के लिए एप्रोच रोड की भी आवश्यकता है।

शहर के तैलिया तालाब की सर्वे नं. 33 पर बनी कैनाल के साथ छेड़छाड़ करने के संदर्भ मे दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के जावे।
मध्यप्रदेश, मंदसौर। तैलिया तालाब की सर्वे नं. 33 पर बनी कैनाल के साथ छेड़छाड़ करने के संदर्भ मे दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने को लेकर विधायक विधायक विपीन जैन ने कलेक्टर मंदसौर को लिखा पत्र लिखा। विधायक ने अपने पत्र मे लिखा की आम जनता के पेयजल रिचार्ज का एकमात्र स्त्रोत तैलिया तालाब को बरसात के पानी से भरने का मुख्य स्त्रोत है।

बुगलिया डायवर्शन योजना के तहत बनी कैनाल जो मंदसौर राजस्व के रिकार्ड मे सर्वे नं 33 में स्थित है, जो जल संसाधन विभाग के नाम से शासकीय रिकार्ड मे इंद्राज है। इस कैनाल को समाप्त करके विगत दिनों मे रातों रात यहा पर एक सड़क का निर्माण कर दिया गया है। जिसे जनहित मे तत्काल हटाया जाना उचित होगा। मंदसौर में पेयजल का संकट बना रहता है और तैलिया तालाब पूरे शहर के पेयजल रिचार्ज का एक मात्र साधन है। तैलिया तालाब के जल से आस पास के पूरे इलाके मे पानी की भरपूरता बनी रहती है। सन 2004 में जिला योजना समिती की बैठक मे इस तालाब को भरने वाले नहर नाले को जिला प्रशासन ने पूरी टीम लगाकर चिन्हित किया था। उसके बाद से लगातार जिला प्रशासन की उपेक्षा के चलते मंदसौर के तैलिया तालाब को भरने वाले सभी प्रमुख नहर नाले एक एक करके समाप्त किये जा रहे है। हाल ही में प्रमुख केनाल पर षडयंत्र पूर्वक कुछ लोगो को फायदा पहुँचाने के लिए सड़क बना दी गई है। जो बेहद निंदनीय कृत्य है।

मंदसौर में मेडिकल कॉलेज के लिए एप्रोच रोड की भी आवश्यकता है जो महू नीमच हाईवे पर दोनो साइड बनाई जाना चाहिए ताकि आम जन को राहत मिल सके। नहर को समाप्त कर एप्रोच रोड बनाना एक षडयंत्र का हिस्सा है इससे आने वाले समय मे मंदसौर में भीषण पेयजल संकट की स्थिती से इंकार नही किया जा सकता है। प्रश्न यह है कि जब जल संसाधन विभाग कैनाल को खुर्द बुर्द कर सड़क निर्माण किया गया तो विधि सम्मत प्रकियाओं का पालन भी नही किया गया है। इस समूचे मामले में आप तत्काल जाँच करवा कर इस षडयंत्र में शामिल दोषियों पर एफआईआर दर्ज करवाए। ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्य न हो सके। साथ ही तैलिया तालाब को पानी से भरने वाले सारे नाले, कैनाल नहर को संरक्षित कर उनका सीमांकन करवा कर अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश प्रदान करे। तैलिया तालाब मंदसौर की अमूल्य धरोहर है इसका संरक्षण राष्ट्रहित में जरूरी है।

पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.