ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

आगर मालवा के आरोपी अपने महंगे शौक, मौज मस्ती की पूर्ति के लिये लूट की घटना को देते थे अंजाम, मंदसौर पुलिस द्वारा विगत दिवस हुई थाना नाहरगढ, थाना सुवासरा एवं थाना कानड क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना कारित करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Madhya Pardesh// मंदसौर। पुलिस द्वारा आरोपी संजय, संदीप, गोविन्द व राहुल को गिरफ्तार कर आरोपियों से लूट के 03 लाख रुपये तथा लूट की घटना में प्रयुक्त एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी09 डीएल 2959 को जप्त किया। आरोपियों द्वारा कृषि मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों की रैकी कर दिया जाता था लूट की वारदात को अंजाम।

SP अभिषेक आनंद जिला पुलिस अधिक्षक ने पत्रकार वार्ता मे बताया की थाना नाहरगढ की घटना है, फरियादी किशोर पिता सीताराम पाटीदार निवासी सिरपोई थाना सुसनेर जिला आगर मालवा के व्दारा बताया कि फरियादी तथा उसका साथी राहुल पाटीदार के साथ स्वयं की लहसुन व मैथीदाना बेचने के लिये मन्दसौर नीमच मण्डी पीकअप क्रमांक एम.पी. 13 जी.बी. 2792 से आये थे, फसल बेचने उपरांत जब अपने गांव सिरपोई जा रहे थे। तभी रुपणी चौपाटी पर एक बिना नम्बर की कार द्वारा ओव्हर टेक कर पीकअप को रोक कर उसमे सवार 04 व्यक्तियों द्वारा नगदी रुपये लुटकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नाहरगढ पर अज्ञात व्यक्तियो के विरुध्द अपराध कम्रांक 486/24 धारा 307 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना सुवासरा की घटना का संक्षिप्त विवरण 28 दिसंबर 2024 फरियादी राचरण उर्फ बबलू पिता बालचन्दजी राठौर निवासी बांड गांव थाना माचलपूर जिला राजगढ के व्दरा बताया कि फरियादी तथा उसका साथी भगवानसिंह पिता बालूसिंह सौ.राज. निवासी बांड गांव के साथ स्वयं की लहसुन बेचने के लिये मन्दसौर नीमच मण्डी विरमसिंह की पीकअप क्रमांक एम.पी. 39 जी. 3947 से अपने गांव से नीमच मन्दसौर मण्डी वाहन चालक प्रेम पिता भैरुलाल मालवीय को लेकर गये थे। 27 दसिबंर 2024 को लहसुन बेचकर वापस लहसुन के बेचे हुए कुल 430000 रुपये लेकर खाली पीकअप वाहन मे खल भरकर अपने घर मन्दसौर के रास्ते होते हुए सीतामउ सुवासरा रुनिजा होते हुए जा रहे थे कि रास्ते मे भरपूर व हनुमंतिया के बीच अज्ञात चार व्यक्तियो के व्दारा पीकअप रुकवाकर पीकअप वाहन को एक्सीडेन्ट करके तथा गाडी में गाये भरी होना बताया गया जो उक्त व्यक्तियो के व्दारा वाहन को चेक करवाने का कहने पर वाहन पीकअप चालक प्रेम के व्दारा वाहन का तिरपाल उठाकर दिखा रहा था कि इसी दौरान अज्ञात बदमाशो के व्दारा फरियादी रामचरण व उसके साथ भगवानसिंह के पास रखे रुपये व मोबाईल लुटकर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सुवासरा पर अज्ञात व्यक्तियो के विरुध्द अपराध कम्रांक 331/24 धारा 309(6),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही का विवरण के अनुसार इसी तारतम्य मे थाना सुवासरा पर हुई लूट की वारदात के अज्ञात आरोपीयो की तलाश पतारसी कर शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गोतम सोलंकी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामउ दिनेश प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक प्रभात गौड ने थाना स्तर पर प्रथक प्रथक टीमो का गठन किया गया, तथा टीमो को अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना सुवासरा की टीम के व्दारा प्रकरण से संबंधित एक एक कडी जोडते हुए तकनीकी एवं मनोवेज्ञानिक तरिके से अज्ञात आरोपीयो की तलाश पतारसी की गई। प्रकरण मे यह बात सामने आयी कि एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक एम.पी. 09 डी.एल. 2959 में आये अज्ञात व्यक्तियो के व्दारा वारदात की गई। जो संदेही आरोपी संदीप पिता राजाराम गुर्जर निवासी पचेटी थाना कानड को पुलिस गिरफ्त मे लेकर सघनता से पूछताछ की गई जिसके व्दारा अपने साथीयान संजय पिता देवीसिंह गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोहडिया थाना नलखेडा जिला आगर मालवा, गोविन्द पिता रोडसिंह गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कृपालपुर कोलिया थाना कानड जिला आगर मालवा व राहुल पिता कचरुलाल मालवीय उम्र 23 वर्ष निवासी शिवपहाडी कानड थाना कानड जिला आगर मालवा के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण मे आरोपीयो के कब्जे से 3,00,00 रुपये नगद एवं लूटा गया मोबाईल एवं घटना घटित करने वाली एक नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक एम.पी. 09 डी.एल. 2959 जप्ती की गई है। प्रकरण के आरोपीयो व्दारा पूर्व मे 24 दिसबंर 2024 थाना नाहरगढ जिला मन्दसौर क्षेत्र तथा 18 दिसबंर 2024 को थाना कानड जिला आगर मालवा क्षेत्र मे भी लूट की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। प्रकरण मे आरोपीयो से ओर भी पुछताछ के लिये पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है।

निरिक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी सुवासरा, निरी. प्रभात गौड थाना प्रभारी नाहरगढ, उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया चौकी प्रभारी रुनिजा, सउनि सोहनसिंह सौलंकी, प्र.आर. सुरेन्द्र चौधरी, कमलेश देतरिया, आरक्षक कृष्णपालसिंह, अनिल यादव, विशालसिंह, मोतीलाल, जुझारसिंह, आर राकेश नागदा थाना सुवासरा तथा थाना नाहरगढ की टीम उनि ओमप्रकाश राठौर, सउनि कैलाश बघेल, रसीद पठान, अजय चौहान, प्र.आर. दीपक, दिलावर, नरेन्द्र, आर, महेन्द्र लियाकत, प्र.आर. उमंग, दीपांशु व दिगपालसिंह थाना दलौदा तथा सायबर सेल टीम प्र.आर. आशीष बैरागी, मनीष बघेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.