ब्रेकिंग
एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म...

खेल जीवन का सबसे शानदार और बेहतरीन प्रतिबिंब है- हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी

मंदसौर मे 68वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड टीम विजेता रही
Madhya Pardesh//मंदसौर। 68वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता का आज हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में समापन हुआ। हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में हॉकी का मैच प्रातः 10ः00 बजे मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच में शुरू हुआ। उक्त प्रतियोगिता में फाइनल विजेता झारखंड की टीम रही एवं उपविजेता मध्य प्रदेश की टीम रही। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चली। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से 25 राज्यों की 14 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग की 25 टीमें तथा दो सीबीएसई एवं विद्या भारती की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

हॉकी के विभिन्न मैच मंदसौर के चार खेल मैदानों एस्ट्रोटर्फ, उत्कृष्ट स्कूल, नूतन स्टेडियम के पास फुटबॉल मैदान व जग्गाखेड़ी स्थित सरस्वती विद्यालय में 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेले गए। फाइनल प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला खेल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, 25 राज्यों के हॉकी खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, स्कूल के बच्चे, पत्रकार मौजूद थे।

इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी द्वारा कहा गया कि खेल जीवन का सबसे शानदार प्रतिबिंब होता है। यहां सबको पहले चोट लगती है, उसके पश्चात मुकाम प्राप्त होता है और अच्छा खिलाड़ी गोल की तरफ जाता है। यहां का मुकाबला चक दे इंडिया से कम नहीं था, बल्कि उससे ज्यादा अच्छा लगा। मंदसौर का आयोजन बहुत ही खूबसूरत आयोजन था।

मंदसौर की प्रतियोगिता देखी बहुत अच्छा लगा। विगत 10 सालों में सबसे अच्छा टूर्नामेंट मंदसौर का देखने में लगा। मध्यप्रदेश की टीम ने भी बहुत अच्छा प्रयास किया। मैंने जीवन में हॉकी का दामन कभी नहीं छोड़ा। मैं हमेशा मैदान में रहता था। वूमेन टूर्नामेंट में हमने सभी गोल्ड मेडल लिए। जीवन में सबको समस्या आती है, जो अच्छा खिलाड़ी होता है वह उनसे लड़ना जानता है, सभी खिलाड़ी अच्छे इंसान बनकर उभरे। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूर-दूर से बच्चे मंदसौर खेलने के लिए आए। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सब की मेहनत सफल हुई। सब ने बेहतर तरीके से मैच देखा और आनंद लिया। मैच देखकर ऐसा लगा कि इंडिया का हॉकी के क्षेत्र में बहुत उज्जवल भविष्य होने वाला है। पूर्व विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव क्षण हैं। सौभाग्य की बात है कि हमको नेगी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिले हैं। सभी को प्रतियोगिता की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रतियोगिता समापन के पश्चात विजेता टीम को हॉकी स्टिक मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान की गई। सभी मैनेजर एवं कोच को प्रतीक चिन्ह दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.