ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बीजेपी जिला कार्यालय के भूमी पुजन पर कहा त्याग, तपस्या और बलिदान,भाजपा की पहचान…

Image

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी जिला कार्यालय के भूमी पुजन पर कहा त्याग, तपस्या और बलिदान,भाजपा की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा कल मंगलवार को मंदसौर में आयोजित जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं बूथ समिति सम्मान कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा मंदसौर का पार्टी कार्यालय निश्चित ही संगठन कार्य को गति देगा और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। हम सभी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता अंत्योदय के संकल्प की पूर्ति के लिए वैचारिक अनुष्ठान का संकल्प लेकर निरंतर कार्यरत रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के नवीन भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, मध्यप्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आथित्य एंव सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चंदरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक गण यशपाल सिंह सिसोदिया, देवीलाल धाकड, कैलाश चावला, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, राधेश्याम पाटीदार, नपा अध्‍यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि गणों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हूआ।

 जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी गण मंडल क्षेत्र से बूथ समिति के साथ-साथ समस्त वरिष्ठजनों की कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.