मंदसौर मे पटवारी जगदीश पाटीदार को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, तहसीलदार के नाम पर 25000 की रिश्वत राशि का सौदा तय हुआ, पहली किस्त 10000 रूपये लेते गिरफ्तार
मंदसौर। मध्यप्रदेश, संभाग उज्जैन की विशेष लोकायुक्त टीम ने मंदसौर तहसील के गांव इशांकपुर के भ्रष्ट पटवारी जगदीश पाटीदार को बंटवारा करवाने के नाम से कोर्ट परिसर मंदसौर में 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा कार्यवाही जारी।
महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के आदेशानुसार डी एस पी राजेश पाठक एवं सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने 19 नवंबर .2024 को आवेदक धर्मेंद्र मालवीय पिता बाबूलाल ग्राम इसाकपुर तहसील एवं जिला मंदसौर से जगदीश पाटीदार पटवारी हल्का नंबर 42 इसकापुर तहसील एवं जिला मंदसौर द्वारा पारिवारिक बटवारा करने के एवज मे तहसीलदार के नाम पर 25000 की रिश्वत की मांग की गई थी जो सत्यापन में सही पाई गई 19 नवंबर 2024 को जगदीश पाटीदार पटवारी पहली किस्त के 10000 रु की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। जगदीश पाटीदार पटवारी के विरुद्ध धारा 7, र्भ्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संसोधन 2018 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मे लिया गया। कार्यवाही के अवसर पर हितेश लालावत इसरार, श्याम शर्मा अनिल अटोलिया सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।