ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

चाय बेचते बेचते नरेन्द्र मोंदी प्रधामंत्री बन गये, भाजपा में कार्य करते-करते छोटा सा कार्यकर्ता भी कब उच्च पदों पर पहुँच जाये कहा नहीं जा सकता -पुष्यमित्र भार्गव।ं मंदसौर जिला मे बीजेपी संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न

Madhya pardesh//मंदसौर। अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर में धारा 370 हटाना ऐतिहासिक उदाहरण है। चाय बेचने वाले पार्टी का कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री बन जाते है, किसान के बेटे के रूप में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बन कर देश के केन्द्रीय मंत्री बन जाते है, मजदूर परिवार में जन्म लेने वाले डॉ मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा कर रहे है। ऐसे ही भाजपा में कार्य करते-करते छोटा सा कार्यकर्ता भी कब उच्च पदों पर पहुँच जाये कहा नहीं जा सकता। इसलिए हम सभी को निरंतर दी गई जिम्मेदारीयों का पालन करते रहना होगा।

बीजेपी संगठन की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संगठन चुनाव प्रभारी एंव इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है कि सबसे पहले देश, फिर दल और फिर दिल। हम एक ऐसी राजनीतिक दल के सदस्य है जिसने अपने जन्म के समय दिये गये वचन पत्र को पूर्ण करने का सफल प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी मंदसौर जिले की संगठन पर्व की जिला कार्यशाला सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय एक निजी रिसोर्ट में जिला संगठन चुनाव प्रभारी एंव इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य आतिथ्य एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी मानसिंह माछौपुरीया एंव राजेन्द्र सुराना, केबीनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, विधायक गण हरदीप सिंह डंग, चन्दरसिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री गण विजय अठवाल, गणपत सिंह आंजना, राजेश दीक्षित मंचस्थ थे। कार्यशाला का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों ने मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत किया। मंचस्थ अतिथि गणों का परिचय भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल ने करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.