ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं...

सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब रिझा रहा गांधीसागर में बड़े ही धूमधाम से हुआ गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल का आगाज़

Madhya Pardesh// मंदसौर। एडवेंचर के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोगों को आकर्षित करने और मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर को भारत के शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल का आगाज़ हो चुका है, जिसका जश्न बड़े ही जोरों-शोरों से चल रहा है। 14 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ यह फेस्टिवल एक शानदार फ्लोटिंग इवेंट है, जो इसमें शामिल होने वाले लोगों को प्रकृति, रोमांच और संस्कृति के बड़े ही खूबसूरत संगम से रूबरू करा रहा है। दो सालों की सफलता को देखते हुए, इस साल गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है, जिसे पूरे देश और यहाँ तक कि विदेशी पर्यटकों से भी अपार प्रशंसा मिल रही है।

उद्घाटन जिला पंचायत अध्य्क्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जयसवाल, सहायक संचालक अनुराग उइके उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “यह फेस्टिवल सिर्फ मनोरंजन का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यह इसमें शामिल होने वाले लोगों को मध्य प्रदेश की अद्भुत संस्कृति को सबसे करीब से जानने का अवसर भी प्रदान करेगा। आइए, हम सभी मिलकर गांधीसागर की प्राकृतिक सुंदरता का जश्न मनाएँ और इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बनाएँ।“ उद्घाटन वाले दिन न्यासा बैंड की लाइव परफॉर्मेंस, मध्य प्रदेश के फोक डांस और म्यूजिक परफॉर्मेंस विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.