भोपाल के हमीदिया अस्पताल में वेतन के लिए 500 कर्मचारी की हड़ताल- पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा की मैं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जानना चाहता हूँ कि आख़रि कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है? तो यह लाखों करोड़ का कर्ज प्रदेश सरकार किसके लिये ले रही है?
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चार महीने से वेतन ना मिलने के कारण क़रीब 500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 
कर्मचारीयों के इस हड़ताल पर पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा की मैं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जानना चाहता हूँ कि आख़रि कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है? अगर स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को चार-चार महीने तक वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं तो यह लाखों करोड़ का कर्ज प्रदेश सरकार किसके लिये ले रही है? कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता परेशान हो रही है।मैं आपसे माँग करता हूँ कि कर्मचारियों को तुरंत वेतन दिया जाए।